कोरोना आया

कोरोना आया, कोरोना आया है,

सबके लिए ख़तरा लाया है।

मिलकर कोरोना को हराना है,

घर से हमें कहीं नहीं जाना है।

हाथ किसी से नहीं मिलाना है,

चेहरे पर हाथ नहीं लगाना है।

कोरोना आया, कोरोना आया है,

सबके लिए ख़तरा लाया है।

बार-बार अच्छे से हाथ धोना है,

बार-बार सैनिटाइज़र लगाना है।

घर के बाहर नहीं जाना है,

घर के अंदर ही रह जाना है।

कोरोना आया, कोरोना आया है,

सबके लिए ख़तरा लाया है।

सावधानी रखकर कोरोना को मिटाना है,

हम सबको मिलकर यह कदम उठाना है।

किसी के घर नहीं जाना है,

किसी को घर नहीं बुलाना है।

कोरोना आया, कोरोना आया है,

सबके लिए ख़तरा लाया है।

शरीर को स्वच्छ रखना है,

मुँह पर मास्क लगाना है।

इसने कैसा चक्कर चलाया है,

बड़े-बड़ों को घर पर बैठाया है।

कोरोना आया, कोरोना आया है,

सबके लिए ख़तरा लाया है।

अब इसको भगाना है,

फिर से बाहर जाना है।

बचाव ही इलाज है, यह समझाना है, कोरोना से नहीं घबराना है!

by Surabhi Jaiswal (DAV Amlohri)

Author

Leave a Comment