हमारे देश का उज्जवल भविष्य युवाओं पर टिका हुआ है।
पर पता नहीं आज-कल के युवाओं को क्या हो गया है—
उन्होंने शराब, तम्बाकू और बीड़ी को अपना फैशन समझ लिया है।
उनके बिना उनकी महफ़िल अधूरी लगती है।
हमारे युवाओं को समझ नहीं आता कि किसी भी प्रकार का नशा
आगे चलकर कितना हानिकारक और घातक हो सकता है।
सिगरेट के पैकेट पर लिखा होता है ‘धूम्रपान जानलेवा है’,
फिर भी लोग इसका धुआँ उड़ाते हैं।
तम्बाकू और गुटखा से मुँह का कैंसर हो सकता है,
शराब स्वास्थ्य और यकृत को छलनी कर देती है।
ये सब युवाओं को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है।
जो नशा करते हैं, उनके साथ-साथ उनका पूरा परिवार पिसता है;
घरों में कलह होती है, माताओं और बहनों को गहरी पीड़ा झेलनी पड़ती है।
मेरा आज की युवा पीढ़ी से यही विनम्र अनुरोध है:
नशे का त्याग कीजिए!
अपने उज्ज्वल भविष्य और अपने सपनों की ओर बढ़िए,
और अपने देश को उन्नति की नई ऊँचाइयों पर लेकर चलिए!
By Ipsha Singh, DAV Amlohri