नशा करना बंद करो

नशा करना बंद करो,
नशा करना बंद करो,
नशे से हमेशा दूर हो जाओ।

नशा करता सेहत से खिलवाड़,
नशा करता हाल बेहाल,
नशा करता नुकसान स्वस्थ शरीर को।
बीड़ी, सिगरेट, दारू, तंबाकू का सेवन करना बंद करो।

नशे के कारण बिगड़ते हालात और परिवार,
बच्चों पर इसका बुरा असर आता है।
नशे के कारण छोटे बच्चों को मिलती गलत सीख,
नशे को लेना तुरंत बंद करो।

नशे के कारण बिगड़ता है समय, भविष्य और दिमाग,
बस एक बार नशे को छोड़ देना,
लेकिन नशे को कभी वापस मत चुनना।

नशा हमारी सारी अच्छी आदतों को छीन लेता है,
अच्छे व्यवहार को मिटा देता है।
नशे को दिमाग से निकाल दो,
जीवन और भविष्य में इसे कभी आने मत देना।

नशा तुम्हें और तुम्हारे शरीर को कर देता है बेहाल,
अब हम सब ने यह ठान लिया है—
पूरी दुनिया में नशा बंद करना है,
नशे को हमेशा के लिए भगा देना है।

नशा करने से तुम्हें एक गंभीर बीमारी हो सकती है,
कैंसर जैसी बीमारी घेर सकती है।
फेफड़ों का रखो ख्याल,
इसलिए नशा करना बंद करो, बंद करो!

By Swastik Jaiswal, DAV Amlohri

Author

Leave a Comment