पूजा by Vandana Verma

इंसान, इंसान के काम आये,

ये भी पूजा के बराबर है|

हर इंसान में ईश्वर बसता है,

और हर दिल उसका मंदिर है|

ये समझ के सब से प्यार करो,

आपस में मिलजुल साथ रहो|

ना डर हो कोई, ना अलगाव कोई,

ना भेदभाव का दांव कोई,

जो हर दिल मे प्रेम के फूल खिले

तो धरती पर ही स्वर्ग मिले।

By Vandana Verma

Instagram Id- @vndnawriting

Author

Leave a Comment