क्या खूब नज़ारा था
मानो गीता - कुरान का मिलाप था
हिन्दू बहन राखी खरीद रही थी
मुस्लिम भाई बेच रहा था ।
वो बोली, "भैया दाम कुछ तो कम करो"
उसने कहा, "बहन आप समझ कर दे देना"
रास्ते की रेकड़ी थी,
खिचा-तानी थोडी़ तो होनी थी ।
सौदा हुआ,
हिन्दू बहन ने हरी राखी खरीदी
मुस्लिम भाई ने केसरया राखी फ्री दी
भाइचारे का मानो समा बंध रहा था ।
अनोखा एहसास हो रहा था
मानो मानो मंदिर से अज़ान
मस्जिद से आरती हो रही थी
धर्म का भेदभाव मानो मिट रहा था ।
क्या खूब नज़ारा था
शिवाला मस्जिद साथ साथ थे
बीच में कोई दीवार न थी
पूजा में हाथ जुड़े थे, सजदे में सर झुके थे ।
____________
© डॉ. हितेंद्र मेहता, भारत 🇮🇳
Author
Share this:
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
