ले चल by Naveeta Shokeen

ले चल मुझे मैं चलने को तैयार हूँ

छू ले मुझे मैं जलने को तैयार हूँ

बिन बारिश के तुझ पर बरसने को तैयार हूँ

आँखों से तेरी छलकने को तैयार हूँ

फलक से ज़मीन पर उतरने को तैयार हूँ

माला के मोतियों सी बिखरने को तैयार हूँ

तेरे झूठ में भी हामी भरने को तैयार हूँ

तेरे हर सवाल का जवाब बनने को तैयार हूँ

तेरी अनकही बातें सुनने को तैयार हूँ

किनारे पर भी आके डूबने को तैयार हूँ

तेरे दिल के खालीपन को भरने को तैयार हूँ

तेरे जिस्म से रूह में उतरने को तैयार हूँ

ले चल मुझे मैं चलने को तैयार हूँ

छू ले मुझे मैं जलने को तैयार हूँ

by Naveeta Shokeen

Instagram @goodvibes_and_moree

Author

Leave a Comment